पेड़ काटकर चुराने की कोशिश हुई नाकाम.  - CG Sandesh

पेड़ काटकर चुराने की कोशिश हुई नाकाम.

पिथौरा थाने में अंजलि विद्यालय राजासेवैया के पास के व्यक्ति पेड़ काटकर उसे चोरी करके भागने ही वाला था की उसका यह कारनामा पकड़ा गया. जिसके बाद उसके ख़िलाफ पिथौरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार  तुलसी बाई यादव  का घर अंजलि विद्यालय राजासेवैया के पास है,  जहाँ तुलसी बाई का बड़ा लड़का जयंत कुमार यादव एवं किरायेदार रहते है. उसी घर के बाड़ी में लगे एक डूमर वृक्ष था जिसे यशवंत साहू द्वारा 10 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे के बीच घर में कोई न रहने का मौका देख पेड़ को काट दिया गया. पेड़ काटने के बाद यशवंत उसे चुराना चाहता था लेकिन उसी घर के किरायेदार सत्यभामा द्वारा देख लेने पर वह तुरंत लकड़ी को छोड़ भाग निकला.  जिसके बाद पेड़ कटाने की सुचना तुलसी बाई यादव को मिलने पर आरोपी पर पिथौरा थाना पहुंचकर कर रिपोर्ट यशवंत साहू के विरुद्ध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध करवाया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें