ठगी से बचने के लिए थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को दी जानकारी.
पिथौरा थाना प्रभारी कमला पुसाम ने ग्राम राजाडेरा में ग्रामीणों को एटीएम फ्रॉड, सोना-चांदी साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले, मोबाइल फोन के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले, तंत्र-मंत्र से झाडफ़ूंक करने वाले, झोलाछाप डॉक्टरों से बचने, साप्ताहिक बाजार में उठाईगीरी, बैंक में सावधानी से लेन-देन, चिटफंड कंपनियों से बचने, मोटर अधिनियम, शराब की प्रवृत्ति से दूर रहने, फेरी करने वाले गिरोहों, कैशलेस ट्रांजेक्शन सहित कई तरह की जानकारियां ग्रामीणों को दी.
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि इन दिनों गांव-गांव में घुम-घूम कर रकम दुगुना करने वाली कंपनियां लोगों को झांसे में ले रही है. ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है. शिविर में पुलिस ने जुआ व शराब की प्रवृत्ति से बचने आग्रह किया.
ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में अवैध तरीके से बिकने वाली शराब की जानकारी दें, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके. थाना प्रभारी ने नशाबंदी के लिए काम कर रहे हैं महिला टीम को बधाई दी है.
इस कार्यक्रम में गोंड समाज के अध्यक्ष कार्तिक राम ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे.