जब जिला पुलिस के कप्तान ने की क्रिकेट टीम की कप्तानी, और टीम को दिलाई शानदार जीत.
पिथौरा नगर में आयोजित पीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में कल शर्मा कोकाकोला टीम का नेतृत्व जिला पुलिस के कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने किया. श्री शुक्ला के सार्वजनिक रूप से मैदान में उतरने से क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ दर्शको में भी काफी उत्साह भरा रहा. एसपी श्री शुक्ला ने अपने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया.
पिथौरा क्रिकेट लीग में विगत सात वर्षों से लगातार आजोजित होने वाले ड्यूस बाल पीसीएल क्रिकेट प्रतोयोगिता है जहाँ प्रदेश भर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर जुट रहे है. इस क्रिकेट प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले के अलावा रायपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, सिमगा, कांकेर, दुर्ग सहित अनेक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है.
पीसीएल के आयोजक लक्ष्मीकांत सोनी एवं अजय सिन्हा ने बताया की उन्होंने एसपी जितेंद्र शुक्ला को भी आमंत्रित किया था. जहाँ लीग में खेल रही एक टीम शर्मा कोकाकोला ने अपने कप्तान के तौर पर मैदान में उतारा.
श्री शुक्ला ने भी मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 3 ओवर के बॉलिंग में रन देने में कंजूसी बरतते हुए बल्लेबाजो को भी परेशान रखा. फील्डिंग में भी श्री शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिर में यंग इलेवन को 15 ओवर में 115 रनों में समेट कर 10 ओवर में ही श्री शुक्ला के टीम ने विजयी हासिल कर किया.
श्री जितेंद्र शुक्ला ने बताया की पीसीएल क्रिकेट के माध्यम से युवाओं के साथ खेलना और खेल के बाद दर्शको एवं आयोजकों के साथ खिलाड़ियों के बीच रहना काफी सुखद रहा. एसपी ने युवाओं को सही रास्ते में चलने का सिख भी दिए.
आयोजकों एवं खिलाडीयो ने बताया की आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक का उनके बीच एक आम आदमी की तरह रहना खेलना एवं व्यवहार करना रोमांचित करता रहा. और इस पल को वे कभी नही भूल पाएंगे.