रेंजागुटका मांगने पर महिला जनपद सदस्य को मिली जान से मारने क... - CG Sandesh

रेंजागुटका मांगने पर महिला जनपद सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी !

बसना थाना अंतर्गत एक महिला जनपद सदस्य ने पुलिस में उसके साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है.

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रं0 17 की जनपद सदस्य श्रीमति महावती पटेल ने पुलिस को बताया है कि उसी के गाँव भदरपाली में 6 माह पूर्व गाँव का एक व्यक्ति तुलसीराम उससे रेंजागुटका जो घर बनाने के लिए प्लास्टर करने के काम में आता है उसे लेकर गया था.

लेकिन 6 माह बाद जब महिला जनपद सदस्य ने अपना रेंजागुटका गाँव के व्यक्ति  तुलसीराम  को वापस माँगा तो उसने मेरे पास तुम्हारे घर का कोई रेंजागुटका नहीं है, तुम हमारे घर बार-बार मांगने मत आया  करो कह कर आवेश में जनपद सदस्य को गालियां देने  लगा जिसे सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए. जिसके बाद तुलसीराम ने आज तो बच गयी कह कर जान से मारने की धमकी दे दिया.

जनपद सदस्य श्रीमति महावती पटेल ने बताया है कि इस हादसे से वह अत्यंत ही डरी हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें