महिला से हुई छेड़छाड़ ! काउंटर रिपोर्ट दर्ज. - CG Sandesh

महिला से हुई छेड़छाड़ ! काउंटर रिपोर्ट दर्ज.

बसना थाना के ग्राम बंसुला में महिला से साबुन मांगने पर महिला के पति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाया है.  

शिकायतकर्ता प्रेमलाल यादव के अनुसार 20 अक्टूबर दोपहर करीबन 2 बजकर 30 मिनट में वह अपने दोस्त जगदीश नायक और तेजकुमार भोई के  साथ बन्सुला नाला नहाने गया था.  जहाँ उन्हें पहुंचकर पता चला कि वह नहाने का साबुन लाना भूल गए. जिसके बाद नाले में पहले से नाहा रही एक महिला अपने लड़के के साथ नहा रही थी जहाँ ये महिला से साबुन मांगने पहुंचे तो महिला अपने लड़के के साथ नाहा कर घर चली गयी.

इसके बाद प्रेमलाल यादव  जब अपने दोस्तों के साथ नाहा कर घर जा रहा उसी द्वारन रास्ते में महिला के पति ने तीनो को रोककर,  मेरी पत्नी के साथ नाला मे  नहाते समय गाली गलौच किये हो कहकर उनसे गाली गलौच तथा मारपीट करने लगा एवं जान से मारने की धमकी दे दी.

वहीं महिला के अनुसार जब वह नाले में नहा रही थी तब पांच लोग तेजकुमार भोई, जगदीश बंजारा, प्रेमलाल यादव, भीखम भोई और अयोध्या यादव महिला से छेड़छाड़ व गाली गलौच करने लगे.

मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 506-IPC, 354(क)-IPC, 34-IPC, 509-IPC, 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध किया है.

वहीँ प्रेमलाल की शिकायत पर महिला व उसके पति पर धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें