पटेवा पुलिस ने जुआडियों पर की कार्यवाही. - CG Sandesh

पटेवा पुलिस ने जुआडियों पर की कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर छिलपावन पेट्रोल पंप के पास बिजली खम्भा के बल्ब के प्रकाश में आधी रात को जुआ खेल रहे लोगों पर दो अलग-अलग मामलो में कार्यवाही किया है. जिसमे पुलिस को देवनारायण पटेल पिता शिवलाल पटेल,  मोहन लाल पिता बिसाल विश्वकर्मा,  गंगा प्रसाद यादव पिता भारत यादव तथा  जितेन्द्र साहू को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा. तथा इसके पास से 520 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त कर जुआ एक्ट 13-LHY के तहत कार्यवाही की है.

जबकि एक अन्य मामले में उसी स्थान पर सेवक राम पिता आशकरण, गुलशन कुमार पिता धरमसिंग, दीपक कुमार पिता नंदू राम, राजेश मोंगरे पिता जगदीश मोंगरे साकिनान छिलपावन पकडे गये. जिनके पास से 440 रूपये व 52 पत्ती ताश को जप्त कर जुआ एक्ट 13-LHY के तहत कार्यवाही की.


अन्य सम्बंधित खबरें