फेसबुक में भारतीय सेना का जवान बताकर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगे 48 हजार.
खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों से ठगी करने का मामला तेंदुकोना थाना के ग्राम भारुवामुडा से आया है. जिसमे पीड़ित से 48 हजार के रकम की ऑनलाइन ठगी की गई है.
रोहित कुमार ने बताया है कि आरोपी ने अपने फेसबुक पर होंडा एक्टिवा बेचने के लिए अपलोड किया था. और 05 अक्टूबर को इसे खरीदने को लेकर रोहित ने फेसबुक पर ही उक्त व्यक्ति से बातचीत की. इसके बाद उसके दिए गए नंबर पर उसने बातचीत की तो उक्त व्यक्ति ने बताया की वह सेना में पदस्थ है और कर्नाटक का रहने वाला है.
कुछ दिनों तक वह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पदस्थ था और इसी दौरान उसने एक्टिवा ली थी. चुकी अब उसका ट्रान्सफर नागपुर के बाद वह जम्मू कश्मीर ट्रान्सफर हो चुका है जिसके बाद वह यह एक्टिवा बेचना चाहता है.
बातचीत में ही दोनों के बीच 29 हजार रूपए में सौदा तय हुआ. और रोहित से 4 हजार रूपए एडवांस जमा करने को कहा गया. जिसके बाद रोहित को भारतीय सेना के ट्रांसपोर्ट से गाड़ी मिलने की बात कही गई और बाकी का पैसा गाड़ी मिलने के बाद डालने को कहा गया.
लेकिन जैसे ही खाते में उसने 4 हजार रुपये डाले उसके कुछ देर बाद एक दुसरे नंबर से फ़ोन आया| और उसने खुद को कुरियर बॉय बताकर ट्रांसपोट के लिए 21 हजार रूपए खाते में डालने की बात कही. जिस पर रोहित ने इसका भी भुगतान कर दिया.
इसके बाद ठग ने एक बार फिर फ़ोन किया और भारतीय सेना के ट्रांसपोर्ट में 11 हजार 520 रुपये डालने की बात कही साथ ही यह भी कहा की यह रकम बतौर सिक्योरिटी है, जो आपको गाडी मिलने के साथ ही लौटा दी जाएगी. इसी तरह एक बार और 11 हजार 520 एठ कर रोहित से लगभग 48 रुपये ठग लिए गए. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 420-IPC के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.