विद्युत विभाग के ट्रान्सफार्मर से क्वाईल और तेल की चोरी.
कोमाखान खान थाना अंतर्गत विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अगस्त कुमार ने पुलिस में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा लगाया गया विद्युत ट्रान्सफार्मर से क्वाईल और तेल के चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है.
कनिष्ठ यंत्री ने बताया है कि कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी के रोड़े किनारे में लगे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा लगाया गया विद्युत ट्रान्सफार्मर से 21 अक्टूबर की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्वाईल और तेल की चोरी कर ले गया है जो करीब 89 हजार का बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 379-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें