पुल के नीचे अवैध शराब बेचते पकड़ाया आरोपी
खल्लारी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 22 अक्टूबर को शराब रेड की कार्यवाही किया है. मिली जानकारी
के अनुसार आरोपी मोकेश मिश्रा ग्राम हाडाबंद में पुल के नीचे में अवैध शराब बेचने
का धंधा कर रहा था. जिसे खल्लारी पुलिस ने मौके पर घेराबंदी
कर उनके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 19 नग
गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब जप्त की गई जिसकी कीमत 15 सौ 20 रुपये बताई गई है. पुलिस
ने आरोपी पर आबकारी एक्ट 34(A)-LCG के तहत शराब कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें