ट्रक चालक की लापरवाही से हुई थी कर्मचारी की मौत  - CG Sandesh

ट्रक चालक की लापरवाही से हुई थी कर्मचारी की मौत

महासमुंद थाना अंतर्गत बिरकोनी ग्राम में 17 अप्रैल को बोर गाड़ी को बाड़ी में सेट करने के दौरान दुर्घटना हो गई थी जिसमे बोर गाड़ी में काम करने वाले दो कर्मचारी घायल और एक कर्मचारी की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने दिनेश साहू की सूचना पर जांच करते हुए बोर गाड़ी के ट्रक ड्राइवर को दोषी पाया है. तथा वाहन ट्रक क्रमाकं CG 06E 9837 के चालक रमेश कुर्रे के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबध किया है.

पुलिस ने जाँच में पाया कि ट्रक को तेजराम ठाकुर एवं रमेश कुर्रे चलाते थे एवं 17 अप्रैल को सुबह ड्रायवर रमेश कुर्रे द्वारा बोर ट्रक क्रमांक CG 06 E 9837 को ललित मानिकपुरी के बाड़ी में सेट करने के दौरान उपेक्षापूर्ण तरीके से लापरवाही पूर्वक रिवर्स कर दिया. जिससे पीछे खड़े तेजराम ठाकुर, महेंद मरकाम एवं प्रीतम कंवर को ट्रक के पीछे हिस्से से ठोकर लगी जिससे तीनो को चोट आयी एवं बोर मशीन का पाना स्लिप हो गया जिससे एरायटर से लगा राड गोल घुम गया.

जिसके बाद तीनो को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा तेजराम ठाकुर को मृत होना घोषित करते हुए महेन्द्र मरकाम को मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया.

सूचनाकर्ता ने बताया कि मृतक तेजराम ठाकुर उसके साथ ही वहां कार्यरत था जो समय लगभग 09.00 बजे मशीन को आपरेट कर रहा था. इसी दौरान रोटेशन मोटर में इरायटर पाना लगाकर टाइट कर रहा था जिससे एक राड लगा होता है जो गोल घूमता है पाना टाइट करने के दौरान वह स्लीप हो गया जिससे राड गोल घूमा और  मृतक तेजराम के कान के पास गहरी चोट लगी एवं साथ खड़े अन्य दो कर्मचारी प्रीतम एवं महेन्द मरकाम को चोट लगी थी.


अन्य सम्बंधित खबरें