ढाबा के सामने सट्टा पट्टी खेलाते आरोपी पकड़ाया.
पिथौरा पुलिस ने 23 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर मेमरा के अपना ढाबा के सामने झाड के नीचे एन एच 53 रोड के किनारे सट्टा पट्टी लिखकर लोगो को जुआ खेलवा रहे एक आरोपी को पकड़ा है.
पुलिस ने आरोपी का नाम राजू साहू पिता मेहत्तर साहू बताया है जिससे पुलिस ने पूछताछ किया तो एक पेपर सफेद रंग के पेपर में सट्टा पट्टी अंको में लिखा हुआ एवं एक डाट पेन निकालकर पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त किया. इसके अलावा आरोपी के पास से 800 रूपये भी बरामद किया गया है. तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें