शराब के नशे में युवक ने की मारपीट.  - CG Sandesh

शराब के नशे में युवक ने की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 13 के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उसके ख़िलाफ की गई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है.  मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को रात्रि लगभग 9 बजे पोखन निर्मलकर जब अपने पड़ोसी पीताम्बर घर के पास खड़ा हुआ था.  उसी समय शराब के नशे में कमल निषाद मेरे उधारी दिए हुए 100 रूपए को मुझे दे,  मुझे जरुरत है कह कर पोखन को गन्दी गन्दी अश्लील गली गलौच कर रहा था.

उसी दौरान कमल के पिता विश्राम निषाद अपने घर से आया और मेरे लडका को गाली गलौज कर रहे हो पैसा नही दे रहे हो कहकर पोखन को धक्का मुक्की करने लगा जिससे पोखन जमीन पर गिर गया.

तब कमल निषाद ने पोखन के गाल को दांत से काट दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर कमल निषाद तथा उसका पिता विश्राम निषाद दोनों मिलकर पोखन से गली गलौच कर मारपीट करने लगे. मामले में पुलिस ने आरोपी कमल निषाद एवं विश्राम निषाद के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबध विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें