ट्रक ने कार को मारी टक्कर.
महासमुंद थाना अंतर्गत लापरवाही पूर्वक ट्रक को
चलाते हुए एक कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय
सेना में सिपाही के पद पर पदस्थ पीताम्बर डडसेना छुट्टी के दौरान घर महासमुंद आया था. और 24 अक्टूबर को अपनी के कार से अपनी पत्नी के साथ महासमुंद से ओम्कारबंध जा रहे थे उसी दौरान एनएच
353 रोड जे के ब्रिक्स के सामने लाभार
खुर्द के पास ट्रक क्र CG 06 E 3823 के
चालक द्वारा तेज रफ़्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को टक्कर मारकर लगभग 20 से 30 मीटर
तक कार को घसीटते हुए ले गया. जिससे
कार के दाहिने ओर की पूरी बाडी क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके
बाद पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी चालक खूबलाल के विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें