गाय को ठोकर मारने से हुआ था सड़क हादसा. इलाज के दौरन हुई युवक की मौत.
महासमुंद पुलिस ने 20 जनवरी 2019 में एनएच 353 रोड सर्किट हाउस लाभार के पास हुए सड़क दुर्घटना में मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा और आरोपी साथी टीकमचंद मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 0881 मे आमाकोनी से महासमुन्द जा रहे थे. कुछ ही दूर गए थे की एनएच 353 रोड सर्किट हाउस लाभार के पास रोड किनारे में बैठे गाय को तेज रफ़्तार से लापरवाही पुर्वक ठोकर मारकर गाय को घायल कर दिए तथा वाहन का चालक टीकमचंद और पीछे बैठे कृष्णा यादव अनियंत्रित हो कर रोड़े पर ही गिर पड़े जिससे दोनों को ही गंभीर छोटे आई तथा कृष्णा यादव के सिर व साइन में चोट आई.
घटना के बाद दोनों को डायाल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. इलाज उपरांत कृष्णा यादव के गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर ने डी के एस अस्पताल रायपुर रिफर कर दिया. जहां पर उपचार के दौरान 25 जनवरी के शाम 5 कृष्णा यादव की मृत्यु हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक टीकमचंद नागेश के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.