दो आरोपियों से 55 किलो गांजा जप्त
कोमाखान पुलिस ने 25 अक्टूबर को मुखबीर की सुचना पर दो आरोपियों से अवैध रूप से परिवहन करते करीब 55 किलो गांजा पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि एनएच 353 रोड चौखड़ी चौक कोमाखान में आरोपी सोनू व श्याम यादव अवैध रूप से परिवहन करते पकड़े गए. जिनके पास से पुलिस ने पांच बड़ा पैकेट व एक छोटा पैकेट कुल 6 पैकेट खाकी रंग से लिपटा हुआ 55 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है. जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 78 हजार रुपए बताई गई है.
पुलिस ने बताया है कि दोनों ही आरोपी हरियाणा के है जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ जप्त करने के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR 29 AA 3314 कीमती 5 लाख रुपए एवं नगदी भी जप्त की गई है. तथा आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें