दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के हेड्सपाली गाँव में दो पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.
दील चंद अजयने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 23 अक्टूबर के दोपहर करीब 4 बजकर 30 मिनट में ग्राम बडेसाजापाली से घर आया तो देखा कि उसके दरवाजे के पास गली मे उड़द का डंठल कचड़ा को भोजराम लहरे फेंक दिया था. एवं उसी के किनारे से चौरा बनाने के लिए नींव भोजराम लहरे, टुकेश्वर लहरे एवं उसके परिवार वाले खोद रहे थे. जिससे घर का दरवाजा व गली मे आने जाने वालों कार रास्ता बंद हो रहा था.
इस पर दील चंद ने जब नींव खोदने के लिए मना किया गया तो भोजराम लहरे, टुकेश्वर लहरे , फिरत बाई , डमरू बाई , रामेश्वरी, यादराम लहरे सभी एक राय होकर तुम कौन होते हो मना करने वाले कह कर गालियां देते हुए लाठी, टंगिया व डण्डा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दील चंद के परिवार वालों के साथ मारपीट की गई. एवं भोजराम के परिवार वाले ईंट, पत्थर से घर मे पथराव करने लगे तब 112 को फोन कर घटना के बारे मे दील चंद ने बताया.
दील चंद की रिपोर्ट पर पुलिस ने ने डमरू बाई लहरे, भोजराम लहरे, यादराम लहरे, फिरत बाई लहरे, रामेश्वरी लहरे, टुकेश्वर लहरे के विरुद्ध 323-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 147-IPC, 506-IPC, 149-IPC का प्रकरण बनाया है.
वही टुकेश्वर लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर के दोपहर करीब 4 बजकर 30 मिनट में टुकेश्वर का पिता भोजराम लहरे अपने घर के पिछे किनारे गली मे बैठने के लिए चौंरा बना रहा था. उसी समय पडोसी दिल चंद अजय, कन्हैया अजय , संतोष अजय तथा संतोष वहां आये और यहां पर चौरा मत बनाओ यह मेरा जमीन है कह कर विरोध करने लगे.
इसके बाद दिल चंद अजय, कन्हैया अजय , संतोष अजय तथा संतोष सभी एक राय होकर गांलिया देते हुए टुकेश्वर लहरे को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.
टुकेश्वर लहरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने दील चंद सतनामी , संतोष सतनामी , कन्हैया सतनामी के विरुद्ध 34-IPC, 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC का प्रकरण बनाया है.