सांकरा पुल के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस ने की कार्यवाही - CG Sandesh

सांकरा पुल के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस ने की कार्यवाही

सांकरा पुलिस ने सांकरा NH 53 पुलिया के नीचे जुआ खेल रहे कुछ लोगों को धर दबोचा है. जहाँ से पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 990 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त कर 13 जुआ के तहत कार्रवाई की है. पकड़े गए सभी आरोपी सांकरा के बताये जा रहे है.

मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब 06.30 बजे सांकरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सांकरा NH 53 पुलिया के पास पहुंची जहा पुलिया के नीचे मे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगा कर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे.

पुलिस ने जब वहां पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया तो कुछ जुआडि पुलिस को देख कर भाग गये. जबकि मौके से पुलिस ने 52 पत्ती तास के साथ जुआ खेल रहे जुआडियों  लखेराम पिता गोसाई राम, विजय अग्रवाल पिता भुपेंद्र अग्रवाल, तारेश पिता राधेश्याम दास, अविनाश हियाल पिता चंद्रभानु को पकड़ा और कार्यवाही की.


अन्य सम्बंधित खबरें