मोटरसायकल सवार को ठोकर मारकर फरार हुआ छोटा हाथी का चालक - CG Sandesh

मोटरसायकल सवार को ठोकर मारकर फरार हुआ छोटा हाथी का चालक

पिथौरा थाना अंतर्गत 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे ग्राम पंचायत लाखागढ़ के सामने सोहन देवांगन मोटरसायकल से अपने घर सेवैया कला जाते समय ठीक लाखागढ ग्राम पंचायत के सामनें चौराहा में छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 06 GL 8819 का अज्ञात चालक द्वारा तेजी रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से दुर्घटना का शिकार हो गया जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की है.

सोहन देवांगन ने बताया है कि लाखागढ़ पंचायत के सामने कुछ गाय बैल का झुण्ड सड़क पार कर रहे थे, तो प्रार्थी गाय बैल को साइड देते हुए रोड किनारे पर रूका था.  उसी दौरान अचानक पीछे से छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 06 GL 8819 का अज्ञात चालक तेजी रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से सोहन देवांगन के वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया तथा मौके पर ही अज्ञात चलाक अपनी वाहन को तेज रफ़्तार से चलाते हुए सांकरा की ओर भाग गया. इस दुर्घटना से सोहन को तो कोई हताहत नहीं हुआ  लेकिन उसका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.  

जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GL 8819 के अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें