जुआ खेलते 7 पकड़ाए.
तुमगांव पुलिस ने ग्राम गढसिवनी बाजार पडाव में जुआ खेल रहे सात लोगों को धर दबोचा है. आरोपियों के पास से कुल 5700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त कर 13 जुआ के तहत कार्रवाई की गई.
पकड़े गए आरोपी में राजकुमार सोनकर पिता जयप्रकाश सोनकर, रूपेश साहू पिता राजेश साहू, छोटे लाल साहू पिता पुरानिक, राजू साहू पिता गोपी साहू, शिवदास सतनामी पिता बुधुराम सतनामी, कमलेश साहू पिता बैसाखू और सुसंग कुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू को पकड़ा है.
पुलिस ने जुआड़ियों के पास से कुल नगदी रकम 5700 रू एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13-LHY जुआ एक्ट पाये जाने से आरोपियों के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें