पानी पाउच ख़रीदकर सौ रुपये का नोट देने पर दुकानदार ने की मारपीट.
मिली
जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष साहू नगर पालिका महासमुन्द का सफाई कर्मचारी है. जो दिनांक 25 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर
30 मिनट में दलदली रोड निवासी रमेश महानंद की दुकान जगत पान ठेला में पानी पाउच
लेने गया था.
पानी
पाउच लेकर संतोष ने जब सौ रूपये का नोट रमेश महानंद को दिया, जो चिल्हर दे ना कहकर संतोष साहू से
गाली गलौज करने लगा. जिसके बाद संतोष ने से बड़े हो बोलकर तमीज से बात करने बोला तो रमेश महानंद ने मुझे सिखाएगा कह कर गालियाँ देते हुये दुकान से
निकल कर हाथ झापड से तथा डण्डे से मारा पीटा करने लगा. मारपीट से संतोष साहू के सिर में चोट लगा.
जिसके बाद संतोष साहूने ने थाना महासमुंद में शिकायत दर्ज करवाई जहाँ पुलिस ने रमेश महानंद के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें