बसना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की जुआ रेड कार्यवाही.
बसना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो अलग अलग जगहों में जुआ खेल रहे जुआडियों को घेरा बंदी कर पकड़ा है.
जिसमे 25 अक्टूबर को करीबन 05.30 बजे पदमन साव पिता हरिराम साव, राजु यादव पिता रामसुरत यादव, आनंद राम देवांगन पिता हलालखोल देवांगन, दिवाकर यादव पिता श्यामसुंदर यादव को ग्राम अरेकेल के पी0आर वर्मा के घर के सामने बिजली खंभा के रोशनी में जुआ खेलते रंगे हाथो घेराबंदी कर पकड़ा है जहाँ जुआड़ियों के पास से नगदी रकम 1220 रू एवं 52 पत्ती तास जप्त कर धारा 13-LHY जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
जबकि उसी दिन एक अन्य मामले में ग्राम कोलिहदेवारी से शाम 06.30 बजे बाबूलाल प्रधान पिता गौरीचंद प्रधान, अनिल यादव पिता अगस्ती यादव, विश्वामित्र साहू पिता उजल साहू, सनतराम राणा पिता नकुल राणा को तालाब पार में मोमबत्ती की रोशनी से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है. जिसमे मौके से 2 आरोपी फरार हो गए. तथा जुआडियों के पास से नगदी रकम 1630 रू एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर धारा 13-LHY जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.