खल्लारी पुलिस ने गाँव के बिच चबुतरा में खेल रहे जुआडियों को ... - CG Sandesh

खल्लारी पुलिस ने गाँव के बिच चबुतरा में खेल रहे जुआडियों को पकड़ा.

खल्लारी पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 25 अक्टूबर 2019 को करीब 04.00 बजे ग्राम तरपोंगी भाठापारा चबुतरा से कुछ लोग को जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी तरपोंगी भाठापारा गाँव के बिच चबुतरा में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे.

जहाँ मौके पर पुलिस ने दबिश देते हुए विजय दीवान पिता खोलबाहरा, थानुराम निषाद पिता कुंवर, माखन साहू पिता नोहर साहू, डिलेश्वर बेलदार पिता विष्णु बेलदार व गणेशु निषाद पिता बिसहत निषाद को घेरा बंदी कर पकड़ा.  जहाँ आरोपियों के पास से 1300 रुपये नगदी रकम व 52 पत्ती ताश जप्त किया गया. मामले में पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध 13-PUB जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें