तालाब पचरी के पास चार्ज़िंग लाइट के रोशनी में चल रहा था यह का... - CG Sandesh

तालाब पचरी के पास चार्ज़िंग लाइट के रोशनी में चल रहा था यह काम, पुलिस ने 6 लोगो को घेराबंदी कर पकड़ा.

दीपावली का त्यौहार आते ही जुआड़ीयों पर पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है. लगातार जिले में जुआ खेलने वालो का धरपकड़ जारी है. इसी क्रम में  26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोईरडीह के तालाब मेड़ पचरी के पास कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ग्राम बोईरडीह पहुंच कर मुखबिर के बताये गए स्थान पर पहुंची तो वहां बोईरडीह के तालाब मेड़ पचरी मे चार्जर लाईट जलाकर उसकी रोशनी में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगा कर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे.  

पुलिस ने जब वहां घेराबंदी कर रेड किये तो कुछ जुआडियान पुलिस को देख कर भाग गये मौके पर दयाराम मिर्धा पिता समारू मिर्धा, किर्तन नायक पिता डिग्रीलाल नायक, मनीराम नायक पिता राजकुमार नायक, बालिको भोई पिता गोपालो भोई, संदीप प्रधान पिता गोपीनाथ प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान पिता काशीनाथ प्रधान, को 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगा कर खेलते पकडा गया.

पुलिस ने जुआड़ियान के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 920 रू एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कब्जा मे लिया है. एवं आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें