ट्रक को रोड में खडा कर खाना खा रहा था ड्राइवर, मोटरसायकल के ... - CG Sandesh

ट्रक को रोड में खडा कर खाना खा रहा था ड्राइवर, मोटरसायकल के टकराने से हुई दो की मौत.

26 अक्टूबर की रात को लभरा खुर्द पर नेशनल हाईवे में एक ट्रक ड्रायवर ने लापरवाही पूर्वक ढाबा में खाना खाने के लिए खड़ा कर दिया. जिससे दो मोटरसायकल सवार टकरा गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.  

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 MP 9011 का आरोपी चालक सुरेश कुमार गोंड द्वारा रात के अंधेरे में चारों चक्का को रोड में खडा कर बिना इंटीगेटर जलाये लापरवाही पूर्वक बागबहरा के नेशनल हाइवे रोड पर यूनिवर्सल ढाबा के आगे  लभरा खुर्द में खडा कर दिया था. जिससे करीब शाम 7 बजे प्रियांश चेकर टाईल्स उद्योग के दो मजदुर परमानंद मांझी पिता धनसिंग मांझी तथा देवलाल दीवान पिता होशराम दीवान अंधेरा होने से ट्रक को नहीं देख पाये और उसे पीछे बंफर से टकराकर एक्सीडेंट हो गये. जिससे मोटर सायकल चालक परमानंद मांझी व देवलाल दीवान के सिर हाथ पैर में गंभीर चोंट आने से मौके पर ही मौत हो गयी  तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

जिसके बाद डायल 112 व पुलिस की सहायता से दोनों मृत शव को जिला अस्पताल महासमुंद भेजवा कर टाईल्स संचालक द्वारा थाना में रिपोर्ट करवाया गया.

प्रियांश चेकर टाईल्स के संचालक ने बताया कि उसके मजदूर परमानंद मांझी अपने मोटर सायकल लाल रंग की हीरो होण्डा स्प्लेण्डर CG 06D 0963 में एक दूसरे मजदूर देवलाल दीवान को पीछे बैठाकर मोटर सायकल चलाते हुए लभराखुर्द से बाजार से सामान लेने के लिये महासमुंद जा रहा था तभी यह हादसा हो गया. मामले में पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर वाहन चालक के उपर 304-A-IPC  के तहत कार्यवाही की जा रही है.

जिले के कई व्यवस्तम मार्ग के किनारे अधिकतर ढाबा संचालकों के पास ढाबा में पार्किंग के कमी के वजह से ट्रक ड्रायवर मार्ग में ही खड़े करके कई घण्ठा तक नहाना खाना में बीताते है. इसी मजा के कारण कई बार आम लोगो को जान से हाथ धोना पड़ रहा है.

मार्ग किनारे नियम कायदे को तोड़कर ट्रक चालक अपना वाहन खड़ा कर देते है जिससे रात के अंधेरे में कई वाहन इन खड़े ट्रकों में जाकर टकरा जाते है और कई बार ये किसी और दुर्घटना का भी कारण बनते है.


अन्य सम्बंधित खबरें