इस व्यक्ति के गाँव में पहुँच जाने से मच गया था हडकंप, पुलिस ने की कार्यवाही.
भंवरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कर्राभौना में 26 अक्टूबर की शाम 6 करीब बजे एक संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने से पुरे गाँव में हडकंप मच गया था. ग्रामीणों ने जिस आदमी को पकड़ा था वह एक लोहेनुमा हथियार के साथ वहां घूम रहा था. जिसके बाद ग्रामीणों ने 112 में फ़ोन करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कुंजबिहारी चौधरी ग्राम पलसापाली थाना सलिहा का निवासी है. जिसके यहां आने का कोई स्पष्ट सही कारण नही सामने नहीं आया लेकिन कडाई से पूछताछ करने पर उसने अपने कब्जे मे एक लोहे का कत्तानुमा औजार धारदार को छुपाकर रखा होना बताया. जिसे उस संदिग्ध व्यकित से बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से समय सदर गिरप्तार कर आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें