बसना पुलिस की जुआडियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी. - CG Sandesh

बसना पुलिस की जुआडियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.

बसना पुलिस ने ग्राम जगदीशपुर,  केंवटापाली  और अरेकेल में मुखबिर की सुचना पर कुछ व्यक्ति को तास की पत्ती मे रूपये पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है. पुलिस ने बताया है कि तीनो की कार्यवाही में घेराबंदी के समय जुआ खेलने वाले कुछ जुआडी भाग गये तथा मौके से जिन लोगों को पकड़ा गया उन पर कार्यवाही की गई है.  

जिसमे ग्राम जगदीशपुर से तीन जुआड़ी नरेश भोई, अरमेश कुमार व बालमुकुंद के पास से 10 हजार 500 रुपये नगदी तथा 52 तास, ग्राम अरेकेल से तीन जुआड़ी लोचन सिंह सिदार, घसिया साव, सोमनाथ साव के पास से 510 रू एवं 52 पत्ती तास और ग्राम केंवटापाली  आठ जुआड़ी धरणी उम्र, दासो, वीरेन्द्र चौहान, सागर चौहान,  करूण कुमार,  गौतम पटेल, मोहन साव और  टीकाराम से 14 सौ 35 रू एवं 52 पत्ती को जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें