सरायपाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत किये चार प्रकरण दर्ज.  - CG Sandesh

सरायपाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत किये चार प्रकरण दर्ज.

सरायपाली पुलिस ने चार मामलों में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है. जिसमे से तीन मामलों पर 13-PUB के तहत और एक अन्य मामले में 4(क)-PUB के तहत कार्यवाही किया गया है.

13-PUB के तहत ग्राम जोगनीपाली, कोसमपाली और ग्राम लंबर में कार्यवाही की गई है जिसमे जोगनीपाली के ताराविला के पास में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुल 4500 रूपये व ताश के 52 पत्ती के साथ जुआ खेलते 10 लोग ललित दास , दसरथ दास , सुरीतदास , नारायण दास , नील प्रसाद , हरिदास , सुरज दास , गोपीचंद , नीलकंठ सोना , विजय गिरी को पकड़ा है, ग्राम कोसमपाली मे खुशीराम के घर के परछी स्ट्रीट लाईट के नीचे से 3000 रूपये एवम  ताश के 52 पत्ती के सथ चार जुआ खेलने वाले खुशीराम कंवर , युधिष्ठिर निषाद , शोभाराम , मकरध्वज साहू और ग्राम लंबर में बाजार पड़ाव के पास 2250 रूपये व 52 पत्ती ताश के साथ तेएन लोग लीलाबंर श्रीवास , सीताराम यादव और  हेमंत चौहान पर  कार्यवाही किया गया है.  

जबकि जुआ के अन्य मामले मे 4(क)-PUB के तहत ग्राम कोसमपाली में खड़खडिया गोटी पट्टी से जुआ खेलाते हुये अयोध्या प्रसाद यादव एवं दलगजन सागर को एक खड़खडिया पट्टी तथा 06 नग खड़खडिया गोटी सहित 7 हजार 270 रूपये के सथ पकड़े है.


अन्य सम्बंधित खबरें