उधारी के पैसे को लेकर गाली गलौच, मामला दर्ज - CG Sandesh

उधारी के पैसे को लेकर गाली गलौच, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में एलिशा नंद और जयवन्ती सोना ने एक दुसरे पक्षों पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाई है. एलिशा नंद की शिकायत पर अहिमिलेक नाग और सुशीला नाग पर 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला पंजीबध किया गया है. जबकी जयवन्ती सोना की शिकायत पर एलिशा नंद , निकीता नंद व  अभिषेक नंद पर 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC का मामला दर्ज किया गया है.

एलिशा नंद ने बताया है कि वह नरसिंगपुर मे रहती है. जहाँ के महिला समुह से उसकी बहन संजना दीप एवं दामाद नीतेश दीप आज से करीब 02 साल पूर्व करीब 30 हजार रू उधारी मे लिया था. जिसके बाद वे  दोनो समुह का पैसा पटाये बगैर किसी को बताये बिना गांव छोडकर कहीं बाहर चले गये. जिसके बाद समुह वाले जयन्ती सोना एवं सुशीला नाग हमेशा हमारे घर के सामने चिल्लाती थी कि तुम्हारी बहन एवं दामाद समुह से पैसा लेकर कहीं चला गया है अभी तक पैसा नही पटाया है. और जब 26 अक्टूबर को एलिशा नंद का दामाद नीतेश दीप गांव मे घुमते हुए मिला जिसे एलिशा नंद के ने पति पकड़कर महिला समुह वालों को बुलवाये लेकिन समुह वाले कोई नही आये.

जिसके बाद एलिशा नंद का पति नीतेश दीप को पकड़कर सुशीला नाग के घर गया था लेकिन सुशीला नाग से उस पर ध्यान नही दिया और बाद में सुशीला नाग अपने लडका अहिमिलेक नाग के साथ एलिशा नंद के घर के पास आये और वहां गाली गलौच करने लगे.

जबकि जयवन्ती सोना ने बताया है कि वह भी नरसिंगपुर मे रहती और 26 अक्टूबर को शाम करीब 07.00 बजे जब वह अपने घर खाना खा रही थी उसी समय उसके घर के सामने का दरवाजा पीटने की आवाज आई. और जब वह घर से बाहर निकलकर देखी कि तो उसके ही मोहल्ले का अभिषेक नंद उसे  देखकर गालियां देने लगा. लेकिन जयवन्ती सोना के  घर मे कोई नही होने से वह अपने रिश्तेदार चाची सुशीला नाग को बुलाने गई.  जहाँ सुशीला नाग के आने के बाद अभिषेक नंद उसे भी गांलिया देने लगा और गाली देने से मना करने पर जान से खत्म कर देते कहने लगा. जिसके बाद दोनों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है.


अन्य सम्बंधित खबरें