उधार में दिये 100 रूपये को वापस मांगने पर हुई मारपीट - CG Sandesh

उधार में दिये 100 रूपये को वापस मांगने पर हुई मारपीट

वार्ड नं 13,  भांठापार, महासमुंद निवासी तेजराम धीवर ने तुमगांव थाने में मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज करवाया है. तेजराम से बताया है कि 25 अक्टूबर की रात्रि लगभग 09 बजे उसने सोनू धीवर को उधार में दिये 100 रूपये को वापस मांगा तो सोनू धीवर, कृष्णा धीवर, दादू धीवर, भागवत धीवर चारों एक राय होकर पैसा मांगता है गाली गलौच कर हांथ मुक्के व डण्डे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये,  जिससे तेजराम धीवर के दाहिने हांथ की कलाई, बांए हांथ की ऊंगली, पीठ में चोंटे आई हैं. मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें