कोमाखान पुलिस की जुआ एक्ट के तहत दो मामलों में कार्यवाही.
कोमाखान पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुखबीर की सुचना पर ग्राम चंदरपुर में विद्युत पोल में लगे बल्ब की रोशनी में जुआ खेलते कुछ जुआड़ी पर मौका जाकर रेड़ कार्यवाही किया है. जहाँ कार्यवाही दौरान कुछ जुआड़ी मौके से पुलिस को देखकर भाग गये. जबकि मौके से डेग साहू , किसन साहू , परमेश्वर , सेवाराम साहू , लोकेश साहू , चन्द्रभान साहू , भानुराम साहू को जुआ खेलते पकड़ा गया. जिनके कब्जे व फड़ से 34 सौ रूपये नगदी रकम व 52 पत्ती ताश जप्त कर जुआ एक्ट 13-PUB के तहत कार्यवाही किया गया.
इसके अलावा ग्राम भालुचुंवा के विद्युत पोल में लगे बल्ब की रोशनी में कुछ जुआड़ी को जुआ खेलते पकड़ा गया है जिनके कब्जे व फड़ से 16 सौ 20 /- रूपये नगदी रकम व 52 पत्ती ताश मिलने पर जगेश्वर ठाकुर , शिवकुमार निषाद , नरेश ठाकुर , जगमोहन ठाकुर , जगेलाल ठाकुर , धनराज ठाकुर , छत्तर ठाकुर के विरुद्ध जुआ एक्ट 13-PUB के तहत कार्यवाही किया गया है.