कोमाखान पुलिस ने पकड़ी 70 लीटर अवैध शराब.
कोमाखान पुलिस ने 26 अक्टूबर को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भिलाईदादर में चार ब्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने पर कार्यवाही किया गया है. जिसमे मामले के तीन आरोपी भुवन मल्होत्रा, ललित बघेल व हेमलाल बाघमारे को पुलिस ने पकड़ लिया है. जबकि एक अन्य ब्यक्ति नरेश मल्होत्रा पुलिस को देखकर भाग गया.
उक्त तीनो ब्यक्ति के संयुक्त कब्जे से दो जूट के बोरी में 350 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कुल 70 लीटर कीमती 17 हजार 500 रूपये कीमत 7 हजार 7 सौ 10/- रूपये जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें