आधी रात को बसना पुलिस की जुआडियों पर कार्यवाही.
28 अक्टूबर की रात 11:30 और 12 बजे बसना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर बसना के नायकपारा में बिजली पोल के नीचे जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़कर कार्यवाही की. जिसमे कुछ लोग पुलिस को आते देख भागने में सफल रहे.
पहली कार्यवाही रात 11:30 बजे की है जब वार्ड नंबर 10 नायकपारा बसना मे आम रोड बिजली पोल के नीचे कुछ व्यक्ति तास की पत्ती मे रूपये पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. मुखबिर की सुचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी किया तो जुआ खेलने वाले कुछ जुआडी भाग गये तीन जुआड़ी पकड़े गये. जिसमे रोहित यादव, बबला खाना और रोशन चौहान के नाम शामिल है जिनके पास से कुल 1500 रू नगदी तथा 52 तास की पत्ती को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 13-LHY की कार्यवाही की गई है.
वहीं रात 12 बजे जब वार्ड नंबर 10 नायकपारा के गौरा गौरी चौक मे बिजली पोल के नीचे से पुलिस ने घेराबंदी किया तो जुआ खेलने वाले कुछ जुआडी भाग गये तथा तीन जुआड़ी सुनील मोहंती, धीरेन्द्र बंजारा व मन्नु नायक को पुलिस ने पकड़कर 1200 रू नगदी तथा 52 तास की पत्ती जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 13-LHY की कार्यवाही की गई है.