यात्री प्रतिक्षालय में 30 लीटर शराब के साथ वाहन के आने का इंतज़ार कर रहा था आरोपी, पहुँच गई पुलिस.
सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम तोरेसिंहा के प्रतिक्षालय से 30 लीटर अवैध शराब को ले जाने के लिय वाहन तलाशता एक आरोपी को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया है ग्राम तोरेसिंहा चौक प्रतिक्षलय के पास 28 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे ग्राम तोरेसिंहा का कुबेर व्यक्ति अवैध महुआ शराब बोरी में भरकर बिक्री हेतु ले जाने ग्राम तोरेसिंहा चौक के यात्री प्रतिक्षालय के पास वाहन क इंतजार कर रहा था. जहाँ पुलिस यात्री प्रतिक्षालय के पास एक हल्के पीले रंग के प्लास्टिक बोरी लेकर बैठे एक व्यक्ति से पुछताछ किया जो अपना नाम कुबेर कुम्हार पिता सदानंद कुम्हार बताया एवं बोरी में रखे सामान के बारे में पूछने पर 30 लीटर महुआ शराब का होना बताया जो बिक्री हेतु सराईपाली की ओर ले जा रहा था. जिस पर पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आ.एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक हल्के पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर झिल्ली में बांधकर भरा हुआ हाथ भट्टी का बना महुआ शराब 30 लीटर कीमती 3000 रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया है.