लापरवाही पूर्वक डिवाईडर पार करते समय मोटरसायकल को मारी ठोकर,... - CG Sandesh

लापरवाही पूर्वक डिवाईडर पार करते समय मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

नवागांव बागबाहरा के वार्ड नं0 10 के पार्षद आशाराम ने अपने साथ 28 अक्टूबर को हुई दुर्घटना में नीला कलर सोल्ड ज्यूपिटर का चालक अर्जुन गुप्ता पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है.

आशाराम ने बताया है कि 28 की सुबह उसका बडा भाई महेश बांधे अपने मो0सा0 हिरो HF डिलक्स क्र0 CG 06GG 2248 से सामान खरीदने घर से बाजार बागबाहरा जा रहा था NH 353 बाक्सर इलेक्ट्रानिक दुकान के पास 08:00 बजे के आस पास पहुचा था कि नीला कलर सोल्ड ज्यूपिटर का चालक अर्जुन गुप्ता अपने ज्यूपिटर वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते आया और डिवाईडर पार करते समय दाये बांये देखे बिना ही लापरवाही पूर्वक डिवाईडर पार किया और उसके भाई के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट होने से महेश बांधे का मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया व महेश बांधे रोड पर गिर गया जिससे उसे नाक के नीचे , सिर में गंभीर चोट लगा है. घटना के बाद महेश को उठाकर तुरंत अस्पताल बागबाहरा ले गये जहां से डा0 द्वारा रिफर किया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. जिस पर पुलिस ने नीला सोल्ड ज्यूपिटर वाहक का चालक अर्जुन गुप्ता के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें