गांव को बिगाड़ रहे है कहकर की मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

गांव को बिगाड़ रहे है कहकर की मारपीट, मामला दर्ज.

पिथौरा थाने में कसहीबाहरा निवासी दशरथ पटेल ने गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है.

दशरथ पटेल ने बताया है कि 28 अक्टूबर को को प्रात: करीबन 9 बजे जब वह अपने मोटर सायकल से खेत तरफ जा रहा था तभी बीच गली गणेश चौक में प्रेमलाल गोंड़, टीकेश्वर यादव, मनबोध रावत बैठे थे. जहाँ प्रेमलाल ने दशरथ से कहां जा रहे हो मामा यहां आओ कहकर बुलाया. और जब दशरथ वहां गया तो प्रेमलाल ने उसे मोटर सायकल मांगा तो उसने ये मोटर सायकल नहीं दूंगा,  ठाकुर राम का मोटर सायकल को ले जाना. जिसपर उसी समय टीकेश्वर यादव बोला कि बेनूराम पटेल और दशरथ पटेल दोनों व्यक्ति गांव को बिगाड़ रहे है,  तब दशरथ ने कहा कि मैं कैसे गांव को बिगाड़ रहा हूं.  तब टीकेश्वर यादव ने दशरथ को ऊंगली दिखाकर तुम्ही लोग गांव को बिगाड़ रहे हो गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारना चालू कर दिया तथा ज्यादा बोलेगा तो तुम्हे काटकर फेंक दूंगा बोलकर धमकी दी. जिसके बाद दशरथ ने पुलिस में जाकर शिकायत की. जिसपर धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.  



अन्य सम्बंधित खबरें