सरायपाली पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला व्यक्ति पर की कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस ने 28 अक्टूबर को सरायपाली मंजीत ढाबा के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया. जिसे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम देवेन्द्र कुमार नायक ग्राम भकुर्रा थाना सारंगढ जिला रायगढ का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ दौरान सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाना आरोपी द्वार स्वीकार किया गया. जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ पर्ची, एक नग नीला डाट पेन,एक नग मोबाइल itel कंपनी का कीमती 500 रूपये एवं नगदी रकम 150 रूपये जुमला रकम 650 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें