कब्जे की जमीन पर दिवाल खडा करने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लालमती के परमेश्वर निषाद ने जमीन के विवाद को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
परमेश्वर निषाद ने पुलिस को बताया है कि विगत 2016 से ग्राम के अंतिम क्षोर ढोढरकसा रोड में आबादी जमीन 25 डीसमील को वह कब्जा कर रखा है और उसी जमीन से लगा हुआ गांव के देवेंद्र पटेल एवं उसके परिवार का खेत जमीन है. जहाँ परमेश्वर निषाद कब्जे की जमीन पर दिवाल खडा कर रहा था तभी देवेंद्र पटेल ने मेरे जमीन है बोलकर झगडा विवाद किया था और 29 अक्टूबर को सुबह करीबन 09 बजे परमेश्वर निषाद घर के सामने देवेंद्र पटेल आकर घर से निकल बोलते गालिया देने लगा.
परमेश्वर निषाद ने अपने घर निकलकर जब उसे गाली देने से मना किया तब देवेन्द्र ने परमेश्वर से कहा कि तु मेरा जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है तुझे आज जान से खतम कर दुंगा कहकर हाथ थप्पड से मारपीट किया. जिस पर पुलिस ने देवेंद्र पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामले को पंजीबध कर विवेचना में लिया है.