शराब पीने से मना करने पर की पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज.
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह की निवासी पद्मिनी निषाद ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका पति शांतिलाल निषाद शराब पीने का आदी है जिसे बार-बार उसके द्वारा मना किया जाता है लेकिन फिर भी नही मानता. और 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उसका पति कहीं से शराब पीकर आया था. जिसपर गांव का अजय ध्रुव द्वारा इतना शराब मत पीयो कहने पर उसने अपनी पत्नी को वह कौन होता है मुझे बोलने वाला कहकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड व डंडा से मारपीट करने लगा. जहाँ घटना को अजय ध्रुव देखा व छुडाया जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति शांतिलाल निषाद के विरुद्ध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामले को पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें