मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर की मारपीट, मामला दर्ज.
सांकरा थाना के ग्राम अंसुला के हीरालाल यादव ने परमेश्वर चौहान पर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है. हीरालाल ने पुलिस को बताया है कि 28 अक्टूबर को गांव में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था. जहाँ वह अपने साला मिलन यादव, नागेश्वर के साथ रात करीब 12 बजे आर्केस्ट्रा देख रहा था. तभी गांव का परमेश्वर चौहान उसे कार्यक्रम स्थल से बुलाकर दीपक बरिहा के घर के पास ले गया और उससे मेरा मोबाईल को चोरी किया है बोलकर झगडा विवाद करने लगा. जिसपर हीरालाल ने मना किया तो परमेश्वर चौहान उसे गाली देते हुए जान से मारूंगा बोलकर मारपीट कर चोंट पहुंचाया. जिसके बाद गाँव वालों को यह बात बताकर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया. जिसपर पुलिस ने परमेश्वर चौहान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC कायम कर मामले को विवेचना में लिया है.