शराब पीकर महिला के साथ मारपीट व गाली गलौच. - CG Sandesh

शराब पीकर महिला के साथ मारपीट व गाली गलौच.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि 28 अक्टूबर को शाम लगभग 06.00 बजे उसका देवर भूपेन्द्र चंद्राकर उसके घर के सामने दरवाजा के पास आकर दरवाजा को खटखटाया तथा उसे गाली गलौज करने लगा.  जिस पर महिला के छोटे लडके ने घर से बाहर निकलकर भूपेन्द्र चंद्राकर को बोला कि मेरी मां को क्यों गाली दे रहे हो तो लड़के के साथ गाली गलौज देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया. तथा हसिया को गले के पास रखकर जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया महिला ने बताया कि इस घटना के दौरान उसका देवर शराब पीया हुआ था. इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र चंद्राकर के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें