शराब के नशे में   गाली देने वाले को मना करने से हुआ विवाद, म... - CG Sandesh

शराब के नशे में गाली देने वाले को मना करने से हुआ विवाद, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेकेल में 28 अक्टूबर को करीबन 08:00 बजे रात्रि में जब गणेश मूर्ती अपने घर मे था तभी उसके गांव के प्रवीण कुमार टंडन शराब के नशे मे गणेश मूर्ती घर के सामने गाली गलौच करने लगा.  जिसे सुनकर गणेश मूर्ती ने प्रवीण कुमार को वहां पर गाली देने से मना कर घर जाने को कहा तो प्रवीण कुमार आवेश मे आकर तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर गणेश मूर्ती के साथ गाली गलौच करने लगा. और उसे धक्का देते हुए हाथ मुक्का से तथा हाथ मे पहने लोहे का कड़ा से मारपीट करने लगा. जिसकी शिकायत पर गणेश मूर्ती ने पुलिस में की जिसपर प्रवीण कुमार टंडन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें