थाना तेन्दुकोना में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही.  - CG Sandesh

थाना तेन्दुकोना में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत  जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दो मामलों में 9 लोगों को पकड़ा गया है. जिसमे चौकी बुंदेली अंतर्गत ग्राम ग्राम लिलेसर हनुमान मंदिर के सामने खुले स्थान पर कुछ लोग बिजली की रोशनी में 52 पत्ती तास में जुआ खेल रहे थे.  पुलिस ने मामले में पकडाए तीन आरोपी के नाम जीवन निषाद पिता, गणेश शर्मा  व टिकेश्वर पाण्डे बताया है जिनके पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 850/- रूपये एवं  52 पत्ती तास को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है.

वहीं एक अन्य मामले में ग्राम मोंगरापाली में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे कुछ जुवाड़ियान को पकडे जिनके कब्जे एवं फड़ से कुल नगदी रकम 1380/- रूपया एवं 52पत्ती ताश को जप्त कर आरोपी परमेश्वर यादव , हेमसागर विश्वकर्मा , प्रेम लाल साहू , लक्ष्मण पटेल , अर्जून यादव  और  पुनानंद निषाद पर  धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.


अन्य सम्बंधित खबरें