दीवार में छेद करके अज्ञात चोर ने की चोरी - CG Sandesh

दीवार में छेद करके अज्ञात चोर ने की चोरी

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बासकाटा के लक्ष्मीकांत ने अपने  उन्नति कृषि सेवा केन्द्र बासकाटा में चोरी होने की शिकायत पुलिस में करवाई है.

लक्ष्मीकांत ने पुलिस को बताया है कि उसके दुकान में CCTV कैमरा लगाया गया है और 27 अक्टूबर को  रात्रि करीब 10:00 बजे वह दुकान बंद कर अपना घर चला गया. और 28 अक्टूबर को सुबह  करीब 11:30 बजे वह अपने दुकान आया और दुकान को खोल कर अंदर गया तो देखा पीछे का दीवाल करीब 2 फीट टुटा हुआ छेद है.

लक्ष्मीकांत ने बताया कि दुकान में देखने पर उसे पता चला कि वहां लगा DVR पावर सप्लाई, वाई-फाई राऊटर कीमती करीब 15000/- रूपये एवं गल्ले में रखा नकदी करीब 24 हजार 5 सौ  रूपये नहीं था. जिसे  किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का पीछे का दीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें