मवेशी से टकराने पर हुई थी मौत, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

मवेशी से टकराने पर हुई थी मौत, मामला दर्ज.

9 अक्टूबर को बसना थाना अंतर्गत कुर्सीपहार गील ढाबा के पास मवेशी से टकराने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी. जिसमे पुलिस ने आरोपी चालक जोहित सोना पर धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया.  

जानकारी के अनुसार मृतक जोहित सोना पिता श्याम सोना 28 साल ग्राम फुलवारी थाना बसना अपने चाचा सुनील सोना के साथ अपने ससूराल उतेकेल थाना सांकरा ससुराल गया था, जहां रात्रि खाना पीना बाद सांकरा से करीब 01.30 बजे निकलकर एन एच 53 रोड मे मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GQ 4784 से अपने घर फुलवारी आते समय कुर्सीपहार गील ढाबा के पास मवेशी रोड मे सोये रहने से मवेशी मे टकरा कर मवेशी के उपर गिरकर मोटर सायकल के नुकिले भाग सिर मे गंभीर चोंट या कोई ठोस पदार्थ के चोंट लगने से सिर मे गंभीर चोंट लगी थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए 112 मे बसना अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे 11 अक्टूबर को रायपुर इलाज के लिए ले जाया गया और वहां से वापस घर आते समय जोहित सोना की मृत्यु हो गई.


अन्य सम्बंधित खबरें