जमीन मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद. - CG Sandesh

जमीन मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रसोड़ा में 29 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच जमीन मामले को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध थाने में काउंटर शिकायत दर्ज करवाया है.

जिसमे पुलिस ने सौदागर मेहेर की शिकायत पर अकुरू मेहेर , उपेन्द्र मेहेर , प्रमोद मेहेर , बिरेन्द्र मेहेर , हीराधर मेहेर एवं अन्य लोग को आरोपी बनाते हुए धारा 149-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 147-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है जबकि सुरेन्द्र मेहेर की शिकायत पर बंशीधर मेहेर , चेतन मेहेर, सौदागर मेहेर, पवित्र मेहेर, नीत्यानंद मेहेर, नारायण मेहेर एवं अन्य लोग को आरोपी बनाकर धारा 149-IPC, 148-IPC, 323-IPC, 147-IPC, 294-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

सौदागर मेहेर ने पुलिस को बताया है कि उसके घर के पास की जमीन 365 आबादी भुमि तथा  366 शासकीय भुमि है. जिसका उसके परिवार एवं अकुरू मेहेर के साथ करीब 02 सालों से केस चला आ रहा है इस जमीन पर दोनो पक्षो का कब्जा नही है. इस जमीन का केस बसना सिविल न्यायालय मे चल रहा है.

जबकि सुरेन्द्र मेहेर का कहना है कि इस जमीन पर उनका ही कब्जा है. जिसका सीमांकन सन 2017 मे कराया गया इस जमीन को सुरेन्द्र मेहेर के पिता अकुरू मेहेर के नाम से पटवारी ने होना बताया था. उसने बताया है कि यह विवाद पवित्र मेहेर एवं उसके परिवार से चला आ रहा है. जिसका प्रकरण सिविल न्यायालय बसना मे करीब 02 सालों से केस चल रहा है.

जिसके चलते 29 अक्टूबर की सुबह विवाद होने से बसना थाना में दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध काउंटर शिकायत दर्ज करवाया है.


अन्य सम्बंधित खबरें