क्रुजर वाहन की ठोकर से दो घायल, मामला दर्ज  - CG Sandesh

क्रुजर वाहन की ठोकर से दो घायल, मामला दर्ज

महासमुंद थाना में ग्राम चोरभट्ठी निवासी ईश्वर ध्रुव ने सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. ईश्वर ध्रुव ने बताया है कि 29 अक्टूबर को उसके मामा का लडका नरेन्द्र ध्रुव अपने दोस्त लोकेश यादव के साथ कपडा खरीदने मोटर सायकल से गया था. और जब वह कपडा खरीदकर महासमुन्द से वापस जाते समय चोरभट्ठी रोड़ झाडी देव मंदिर के पास शाम 6:30 बजे क्रुजर वाहन क्रमांक CG22M 4220 का चालक भुनेश्वर ध्रुव द्वारा अपनी क्रुजर वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल चालक को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मौके पर नरेन्द्र ध्रुव का दाहिने पैर में और लोकेश यादव के दाहिने पैर और सिर में काफी चोंट आया है, एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके बाद उन्हें 112 वाहन पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया और थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई. मामले में पुलिस ने क्रूजर वाहन क्र0 CG 22 M 4220 के चालक भुनेश्वर ध्रुव पर धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें