लापरवाहीपूर्वक चलाकर बस ने कार को मारी ठोकर, फिर कार ड्राइवर... - CG Sandesh

लापरवाहीपूर्वक चलाकर बस ने कार को मारी ठोकर, फिर कार ड्राइवर से की गई मारपीट.

महासमुंद थाना में ग्राम डुमरपाली के भुनेश्वर ने बस क्रमांक CG 06 H 1008 के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि वह 29 अक्टूबर को वह अपने मारूति आर्टिका कार क्रमांक CG 05 R 2971 में अपने भतीजा सोमन कोसरिया एवं दोस्त भानु, राजा टण्डन को कार में बैठाकर ड्रायविंग करते हुए निजी कार्य से जिला अस्पताल महासमुन्द गया था.

जिसके बाद चारों जिला अस्पताल से निकलकर साराडीह जा रहे थे कि करीबन 1 बजे ऐश्वर्या गार्डन के सामने, NH 353 रोड पर बस क्रमांक CG 06 H 1008 के चालक द्वारा अपने बस को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को साईड से ठोकर मारकर निकल गया,  जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अन्दर बैठे लोगों को चोंट लगी.

उसके बाद बस का पीछा करते हुए भुनेश्वर बस स्टेण्ड महासमुन्द आने पर बस चालक को मेरी कार को क्यों ठोकर मारा तो बस चालक द्वारा उसे गाली देते हुए मुक्का से मारपीट की गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बस क्रमांक CG06H 1008 का चालक व अन्य लोगों पर धारा 34-IPC, 506-IPC, 279-IPC, 323-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबध किया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें