बस स्टैण्ड प्रतिक्षालय की छपरी में छुपाई थी अवैध शराब, पुलिस... - CG Sandesh

बस स्टैण्ड प्रतिक्षालय की छपरी में छुपाई थी अवैध शराब, पुलिस ने की कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 29 अक्टूबर को सरायपाली बस स्टैंड पर अवैध शराब की कार्यवाही करते हुए 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली की  बस स्टैण्ड सरायपाली में गोलू छाबड़ा अवैध रूप से धनलाभ अर्जित करने हेतु देशी प्लेन मदिरा एवं अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है. जहाँ पुलिस ने मौके पर जाकर रेड किया. तो बस स्टैण्ड के प्रतिक्षालय के छपरी में तलविंदर सिंह छाबड़ा ऊर्फ गोलू सिंह का  एक खाखी रंग के कागज के कार्टून में सामान रखे मिला. जिसे पूछने पर अवैध रूप से बिक्री हेतु कुल 36 पौवा देशी एवं गोवा अंग्रेजी शराब रखे होना बताया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें