सरायपाली कॉलेज के बहार से मोटरसायकल हुई पार
सरायपाली के वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में 16 अक्टूबर को परीक्षा दिलाने गए एक युवक की मोटर सायकल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.
पुलिस ने बताया है कि लिंगराज नाग ग्राम खरोरा थाना बसना का 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे स्व. श्री विरेंद्र बहादुर सिंह शास0 महाविद्यालय सरायपाली परीक्षा दिलाने आया था. जहाँ वह अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG 06GF 7945 HF डीलक्स को कालेज परिसर खुला जगह में खड़ा कर परीक्षा दिलाने कालेज अंदर चला गया. और जब परीक्षा समाप्ती के बाद 6 बजे वापस आकर देखा तो उक्त मोटरसायकल वहां नहीं था. जिसके बाद छात्र ने पुलिस में शिकायत की जिसपर पुलिस ने अपराध धारा 379-IPC के तहत मामला पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें