राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक अनुराग पांडेय पहुँचे ग्रीन ग्राम सपोस
बुधवार को राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य प्रमुख मिशन निदेशक अनुराग पांडेय ग्रीन ग्राम सपोस पहुंचे । इस दौरान निदेशक द्वारा ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली व स्वच्छता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की पंचायत द्वारा दी गई जानकारी से काफी प्रभावित हुए व जिला समन्वयक रवि तलवरे को सार्वजनिक शौचालय, एवम ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र स्वीकृति हेतु निर्देशित किये साथ ही पांडेय जी द्वारा ग्राम विकास सदन में वृक्षारोपण किया गया , इस दौरान उनके साथ में महासमुंद जिला के समन्वयक रवि तलवरे, जनपद पंचायत पिथौरा के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी , अशोक साहू , व ग्रामपंचायत के उपसरपंच किशोर बघेल , सचिव कु गीता साहू , व अन्य मौजूद रहे ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें